Monday, April 6, 2020

मैं तुम्हें प्यार करता हूँ सुबह के दस बजे - I love you at ten in the morning - Jaime Sabines - Hindi Translation

मैं तुम्हें प्यार करता हूँ सुबह के दस बजे, ग्यारह बजे, और भरी दोपहर में।  मैं तुमसे प्यार करता हूँ अपनी पूरी रूह से और जिस्म से, कभी कभी, बारिश भरे दिन में।  लेकिन फिर दो बजे, या फिर तीन बजे, जब मैं हम दोनों के बारे में सोचने लगता हूँ , और तुम सोच रही होती हो खाने के बारे में या बचे हुए काम के बारे में, या उस आराम के बारे में जो तुम्हारे पास नहीं है, तो मैं मूक सा होकर तुमसे नफ़रत कर रहा होता हूँ।  जिसमें से आधी नफ़रत मैंने खुद के लिए बचायी होती है।

बाद में मैं तुम्हे फिर से प्यार करता हूँ।  जब हम बिस्तर में लेटे होते हैं, तो मुझे महसूस होता है कि तुम मेरे लिए बनी हो, कि तुम्हारे घुटने और पेट मुझे ये बात जता रहे हैं, कि मेरे हाथ ये बात मान चुके हैं, और यहां कोई और जगह नहीं है जहाँ मुझे जाना चाहिए, जहाँ मुझे ज़रूर जाना होगा, सिवाय तुम्हारे बदन के। तुम पूरी के पूरी मेरे सामने आती हो, और उस पल में हम दोनों गुम हो जाते हैं, हम ईश्वर के मुँह में घुस जाते हैं, तब तक जब तक कि मैं तुम्हे कहूँ कि मुझे भूख लगी है या फिर मुझे नींद आ रही है।
-मैं तुम्हें प्यार करता हूँ सुबह के दस बजे (Jaime Sabines) 
# I love you at ten in the morning - Jaime Sabines - Hindi Translation
Translated from English. Originally In Spanish: Te quiero a las diez de la mañana.
Jaime Sabines was a Mexican contemporary poet who transformed poetry into a different genre. He is one of the most admired poets in Latin America. Besides Neruda, I think his love poems are the most loved ones in Latin America. 

No comments:

Post a Comment

Ode To The Onion by Pablo Neruda (Hindi Translation)

 प्याज, चमकीले गोल मोल, तुम्हारी सुंदरता  पंखुड़ी दर पंखुड़ी तैयार हुई है, मोतियों के पैमाने से  तुम बड़े हुए,  और रहस्यमयी गहन धरती के मध्य तु...