Showing posts with label UK Indian. Show all posts
Showing posts with label UK Indian. Show all posts

Friday, May 1, 2020

उपभोग के द्वार- Gateway to Pleasure - by Jhilmil Breckenridge - Hindi Translation


मेरे शरीर में एक टूटा हुआ प्रवेश द्वार है
कितने लोग प्रवेश कर सकते हैं
किसी शरीर में, उसके टूटने से पहले?

उपभोग का द्वार
घरों का द्वार
सुरक्षा का द्वार

मेरा शरीर उसका घर था, उसने कहा
उसकी उपस्थिति से घुटती हुई, मैं निगल गयी
चीखें, क्योंकि वैवाहिक बलात्कार

कानूनी है, इसे मुस्कान के साथ अनुमति प्राप्त है,
इसके लिए घर सजाये जाते हैं, द्वारों का उत्सव
होता है। तुम पुनर्निर्माण कैसे कर पाओगी इनका

रक्त और अपरा के बीच?
सिंदूर और शहनाई के बीच?
रात दर रात, मैंने उसके घर को सजाया -

मेरे पैरों पर अलता, हाथों पर मेंहदी लगायी।
रात दर रात उसके हाथ खड़खड़ाते रहे
इस प्रवेश द्वार के ताले

मेरे शरीर में एक टूटा हुआ प्रवेश द्वार है
मेरे शरीर में एक टूटा हुआ प्रवेश द्वार है।

- Jhilmil Breckenridge
अंग्रेजी से अनुवाद 

Ode To The Onion by Pablo Neruda (Hindi Translation)

 प्याज, चमकीले गोल मोल, तुम्हारी सुंदरता  पंखुड़ी दर पंखुड़ी तैयार हुई है, मोतियों के पैमाने से  तुम बड़े हुए,  और रहस्यमयी गहन धरती के मध्य तु...