Showing posts with label Chile. Show all posts
Showing posts with label Chile. Show all posts

Wednesday, May 20, 2020

The infinite one - Pablo Neruda - Hindi Translation

क्या तुम इन हाथो को देख रही हो? उन्होंने नाप ली है
धरती, और कर लिया है अलग
खनिज और अनाजों को,
उन्होंने शान्ति और युद्ध दोनों किये हैं,
वे सारे समुद्रो और नदियों की
दूरियों को ध्वस्त कर चुके हैं,

और फिर भी,
वो जब तुमसे गुजरते हैं,
प्रिये,
कनक के दाने की तरह निगलते नहीं
वो तुम्हे, ना ही चाहते हैं समा लेना तुम्हे,
बल्कि वो थकना चाहते हैं ढूंढते हुए
दो जुड़वा फ़ाख्तों को
जो उड़ते या आराम फरमा रहे होते हैं तुम्हारे स्तनों में,
वे तुम्हारे टांगों तक की दूरियां तय करना चाहते हैं,
वे तुम्हारे कमर की रोशनी में कुंडल करना चाहते हैं.

मेरे लिए तो तुम उन खजाने से बहुत ज्यादा भरी हो
जो समंदर या उसकी शाखाओ में होते होंगे
तुम हो धवल, नीलम, विस्तृत,
प्राचीन धरा सी.

इन इलाको में 
तुम्हारे पैरो से मस्तक तक 
घूमते घूमते घूमते 
मै अपना जीवन बिताऊंगा।

Translated from English - The infinite one - The Captain's verses
Originally in Español - La Infinita  (Los versos del Capitan)

Monday, April 6, 2020

तुम्हारे हाथ - Your Hands- Pablo Neruda - Hindi Translation

जब तुम्हारे हाथ बढ़ते हैं
मेरी तरफ, प्यार,
तो उड़ते उड़ते क्या लाते हैं मेरे लिए वो ?
क्यों रुक जाते है वो
मेरे अधरों पे, अचानक,
क्यों मुझे लगता है ऐसे
जैसे पहले
मैंने उन्हें छुआ है
जैसे पहले वे मौजूद थे
गुजर चुके थे
मेरे मस्तक से, मेरी कमर से.

उनकी नर्मियाँ
वक़्त के साथ उड़ान भरती हुई आईं
समंदर से होते हुए, कुहासे के ऊपर से,
बसंत के पार,
और जब तुमने रक्खे
मेरे सीने पर अपने हाथ,
तो मैंने पहचान लिया
उन सुनहरे फाख्ते के पंखो को
मैंने पहचान लिया
उनकी मिट्टी को
और कनक सरीखे उस रंग को.

सालों साल ज़िन्दगी भर
मैं ढूंढता रहा उन्हें इधर-उधर.
मैं सीढ़ियों पर चढ़ गया,
भित्तियों को पार किया,
रेलगाड़िया मुझे ले गईं
पानी मुझे बहा लाया,
और अंगूर की त्वचा में
मुझे लगा कि मैंने तुम्हें छू लिया है.
लताओं में अचानक
मुझे तुम्हारा स्पर्श मिला,
बादामों ने मुझे बता दिया
तुम्हारी छुपी कोमलता का,
जब तक तुम्हारे हाथ
मेरी सीने पे पहुंच नहीं गए
और तहां दो पंखों की तरह
उन्होंने अपनी यात्रा पूरी कर ली.

-------
Originally in Spanish- Tus Manos Translated from English from the book The Captain's verses.


[Neruda was one of the most loved poet of 19th century. People who read his poems keep falling in love with his poems even today. 'Your Hands' is the poem he wrote for his wife, Mtilde Urutia, in his secret collection: Los versos del Capitan (The Captain's verses).
Neruda's poems has not been translated much in Hindi. With this poem, I hope to start translating some of my favourite poems in Hindi.]

मेरे मोज़ों का स्तोत्र - पाब्लो नेरुदा Ode to My Socks - Pablo Neruda - Hindi Translation

मारू मोरी मुझे लेकर आयी
एक जोड़ी
मोजे
जो उसने खुद बुने थे 
अपने बुनकर हाथों से
दो मोजे
खरगोश सरीखे नर्म

मैंने अपने पैर खिसका लिए
उन में
जैसे कि हो वें 
दो डिब्बियां
सांझ सरीखी 
और बकरी की त्वचा जैसे धागे
से बुनी हुई

जज़्बाती से मोजे,
जिनपे मेरे पैर हों
दो मछलियाँ बुनी हुई
ऊन की,
या दो लंबी शार्क
समुद्री-नीली
जुड़े हुईं
एक सुनहरे धागे से,
या फिर जैसे
दो बड़े मैना
या दो तोपें :
मेरे पैर
नवाज़े गए
इस तरह
इन
आसमानी
मोजों
से।

वो थे
बहुत सुन्दर
पहली बार
मेरे पैर मुझे लग रहे थे
नाक़ाबिल इनके
जैसे दो मद्धम
फायरमैन, फायरमैन
जो अयोग्य हों
उस बुनी हुई आग के,
उन चमकदार मोज़ों के।

फिर भी
मैंने खुद को रोके रखा 
उन्हें कहीं संभाल के रखने की
तेज़ ख्वाहिश से
जैसे स्कूली बच्चे
रखते है
जुगनुओं को,
जैसे बुद्धिजीवी
इकठ्ठा करते हैं
महान पुस्तकों को,
मैंने विरोध किया
अपने आवेग का
कि उन्हें डाल दूँ
एक सुनहरे
पिंजरे में
और हर दिन उन्हें दूँ
चिड़िया का दाना
और गुलाबी तरबूज के टुकड़े।

जंगल में गए
खोजकर्ताओं की तरह
जो जब 
किसी बहुत दुर्लभ
हरे हिरण को
आग के हवाले करते हैं
और खाते हैं उसे
शर्म के साथ,
मैंने अपने पाँव खींचे
और पहन लिए
शानदार
मोज़े
और फिर मेरे जूते।

मेरे इस गीत की
सीख है कि
खूबसूरती हो जाती है
दोगुनी खूबसूरती
और जो अच्छा है
वह दोगुना है
अच्छा
जब यह सर्दियों में
ऊन से बने  हुए
दो मोजों की बात हो। 

-----

अंग्रेजी से अनूदित। In Español: Ode a los Calcetines.

Ode To The Onion by Pablo Neruda (Hindi Translation)

 प्याज, चमकीले गोल मोल, तुम्हारी सुंदरता  पंखुड़ी दर पंखुड़ी तैयार हुई है, मोतियों के पैमाने से  तुम बड़े हुए,  और रहस्यमयी गहन धरती के मध्य तु...